पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमात्मा तक पहुंचने की राह दिखाते हंै गुरु : सीमा सचदेवा

परमात्मा तक पहुंचने की राह दिखाते हंै गुरु : सीमा सचदेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भक्तिसंतों की शरण में जाने से मिलती है। भक्त हरपल सतगुरु के चरणों में समर्पित रहता है। सतगुरु परमात्मा तक जाने का मार्ग दिखाता है। भक्ति सुख का मूल है। इसके बिना जीवन का कल्याण संभव नहीं है। यह बात निरंकारी मंडल इलाहाबाद से आईं बहन सीमा सचदेवा ने धामणिया में आयोजित निरंकारी सत्संग के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भक्ति दिखावा नहीं है। जहां स्वार्थ होता है वहां भक्ति नहीं होती। निरंकारी मिशन के जिला संयोजक जगपालसिंह, गणेश, महात्मा,ओम महात्मा आदि ने गीतों के माध्यम से सद्कर्मों पर चलने के लिए प्रेरित किया।