पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी बनने का झांसा देकर हड़प लिए जेवर

पत्नी बनने का झांसा देकर हड़प लिए जेवर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | प|ीबनने का झांसा देकर बड़लियास हाल बरुंदनी की महिला ने रेण के व्यक्ति से सोना-चांदी के जेवर हड़प लिए। महिला को लाने से पहले व्यक्ति ने पहले वाले पति को झगड़ा राशि भी चुकाई। जिले के मंगरोप थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।

मंगरोप पुलिस के अनुसार रेण के ब्रह्मालाल बैरवा ने मांडलगढ़ कोर्ट में इस्तगासा लगाया था। इस आधार पर मंगरोप थाने में बड़लियास हाल बरुंदनी की महिला के खिलाफ शादी के नाम झांसा देकर जेवर हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट में महिला के साथ ही रमेश बैरवा, सत्तू उर्फ सत्यनारायण, नारायणलाल आदि पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिला का मई में उसके साथ नाता विवाह कराया। इसके चलते उसने पूर्व पति को करीब 1 लाख 52 हजार रुपए झगड़ा राशि दी।

इसके अलावा प|ी बन कर आई महिला को चांदी का कंदौरा, रामनामी, मादलिया आदि जेवर भी दिए। महिला करीब डेढ़-दो महीने ब्रह्मालाल के यहां रही। इसके बाद पीहर गई जो नहीं लौटी।

बड़लियास हाल बरूंदनी की महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मंगरोप थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

खबरें और भी हैं...