मांडल| सुखमयजीवन के लिए सत्संग जरूरी है। इसके बिना जीवन
मांडल| सुखमयजीवन के लिए सत्संग जरूरी है। इसके बिना जीवन व्यर्थ है। भागवत कथा जीवन को नई दिशा देती है। इसलिए भागवत कथा सुनने हर व्यक्ति को जाना चाहिए। यह विचार कथा वाचक आनंद कृष्ण वैष्णव ने गुरुवार को व्यक्त किए। वे कोलीखेड़ा में आयोजित संगीतमय भागवत कथा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने भगवान के अवतारों के प्रसंगों का वाचन किया।
‘सुखी जीवन के लिए सत्संग जरूरी’