पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुप्रथाओं पर रोक लगाने का लिया संकल्प

कुप्रथाओं पर रोक लगाने का लिया संकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजमें व्याप्त कुरीतियां मिटाने के लिए गुरुवार को वीर गुर्जर आम चौकला की बैठक आयोजित की गई। संतोकपुरा ग्राम पंचायत के कोलीखेड़ा में देवनारायण मंदिर में गुरुवार को बैठक में बाल विवाह, नाता प्रथा, मृत्युभोज आदि कुप्रथाओं पर रोक लगाने, महिला शिक्षा, नशाबंदी, आधुनिक तकनीक से खेती करने आदि पर चर्चा की गई। उदय लाल भडाणा ने जिला स्तर पर 15 फरवरी को देवनारायण जयंती पर महारैली में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में शांति लाल गुर्जर, मोहन लाल गुर्जर, सोराम गुर्जर, भंवर लाल गुर्जर, लक्ष्मी लाल गुर्जर आदि कई जने मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...