बराबरी पर अटके पटना-पुणे
पटनापायरेट्स और पुणेरी पल्टन ने प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सीजन का पहला टाई खेला। मैच का फाइनल स्कोर 30-30 रहा। पटना ने 15वें मिनट तक पुणे पर 14-7 की बढ़त बना ली थी। लेकिन मेजबान टीम ने वापसी करते हुए पहले हाफ तक स्कोर 15-16 कर दिया। मैच में एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
मैच के 39वें मिनट तक पटना 30-28 के स्कोर के साथ दो अंकों की बढ़त पर था। तभी अजय ठाकुर की सफल रेड से पुणेरी ने दो अंक बनाकर मैच रोमांचक अंदाज में 30-30 से टाई करा लिया। इसके साथ ही दोनों टीमों को एक समान एक-एक अंक मिले।
पटना छह मैचों में 28 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है जबकि पुणे चार मैचों में 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। शुक्रवार को पहले मैच में पटना पायरेट्स और दबंग दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी जबकि दूसरे मुकाबले में पुणेरी पल्टन और जयपुर पिंक पैंथर्स भिड़ेंगे।
पुणेरी पल्टन से जूझते पटना पायरेट्स के राजेश मंडल।