कॉलेज की स्थापना के बाद स्टाफ की कमी से विकास थमा: जोशी
राजकीयशिवचरण माथुर महाविद्यालय में विकास की आवश्कता है महाविद्यालय में लगातार स्टाफ की मांग के बावजूद भी अभी तक सभी पद खाली होने से छात्रों के भविष्य की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। महाविद्यालय की स्थापना एवं निर्माण के बाद विकास थम गया है यह बात पूर्व विधायक भंवरलाल जोशी ने वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि जिले के कॉलेजों में से सर्वाधिक जमीन शिवचरण माथुर महाविद्यालय परिसर में है फिर भी महाविद्यालय विकास को दरकिनार किया जा रहा है कॉलेज व्याख्याता जिन्होंने प्राचार्य का पद संभाल रखा है कैलाश दरोगा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने वादे तो किए लेकिन उन कामों पर अमल नहीं किए जाने से महाविद्यालय पिछड़ रहा है। सरकार की देवनारायण स्कूटी योजना के तहत सर्वाधिक मांडलगढ़ क्षेत्र की 8 छात्राओं नें स्कूटियां प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
छात्रसंघ अध्यक्ष दिलीपकुमार वैष्णव ने अतिथियों का माल्यार्पण स्वागत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।