तिवाड़ी से मारपीट मामले की रिपोर्ट तैयार, बीरू सिंह जांच कमेटी में
जयपुर | सांगानेरमंडल के प्रशिक्षण शिविर में विधायक घनश्याम तिवाड़ी के साथ हाथापाई पूर्व नियोजित होने की एक अखबार में छपी खबर का प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी मदन सैनी, सह प्रभारी बीरू सिंह राठौड़ और जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने खंडन किया है। तीनों ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण दिया है कि यह खबर मनगढ़ंत और निराधार है।
सैनी और जैन ने कहा है कि जो रिपोर्ट तैयार ही नहीं हुई, वो प्रदेश कार्यालय को सौंपी ही कैसे जा सकती है? व्यस्तता के चलते वे अभी तक रिपोर्ट तैयार ही नहीं कर सके हैं। जबकि बीरू सिंह राठौड़ ने कहा कि मैं तो जांच कमेटी का सदस्य ही नहीं हूं।
फिर कैसे कोई रिपोर्ट तैयार कर सकता हूं। राठौड़ ने कहा कि यह खबर तिवाड़ी द्वारा प्रायोजित है और आरोप लगाया कि गुरुवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रमों में सहानुभूति प्राप्त करने के लिए ऐसा किया गया है। राठौड़ ने संगठन स्तर पर इसकी जांच कराने की भी मांग की है।