उल्लास पर्व बसंत पंचमी आज
बसंतोत्सव में पुष्पा ओझा मिसेज बसंत बनीं
भीलवाड़ा.सनातन संस्कृति में बसंत पंचमी पर पीत वस्त्र पहनने की परंपरा है। इस पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बापू नगर में संचालित हैप्पी वूमन क्लब की महिलाओं ने उत्सव मनाया। इसमें सखियों के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। - भास्कर
भीलवाड़ा| महावीरइंटरनेशनल मीरा केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को एक निजी रिसोर्ट में बसंतोत्सव मनाया गया। जॉन चेयरपर्सन प्रमिला नैनावटी, पूर्व जॉन चेयरपर्सन मंजू पोखरना, समाजसेवी बलवीर चौरड़िया के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी के साथ ही विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष विजया चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में पुष्पा ओझा को मिसेज बसंत घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों काे अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इसी तरह, वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरुवार को बसंत पंचमी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा भदादा ने बताया कि मां सरस्वती की वंदना के इस त्योहार पर मां बसंती शृंगार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही प्रश्नोत्तरी संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रेमलता, प्रतिभा मानसिंहका, ऋतु मानसिंहका, चंद्रा नाहर, कुसुम पोखरना एवं शशि अजमेरा सहित वैश्य समाज की अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।
रिद्धि महिला मंडल की ओर से भी शिवाजी उद्यान में बसंतोत्सव मनाया गया। मंडल अध्यक्ष शशि अग्रवाल ने बताया कि भगवान शिव का फूलों से शृंगार किया गया। आयोजन के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मंजू चतुर्वेदी, मंजू व्यास, सुमन, चंद्रप्रभा, मधु आमेटा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।
आजउत्सव - उल्लासका पर्व बसंत पंचमी शुक्रवार को मनाया जाएगा। शहर सहित जिले में कई आयोजन होंगे। वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज इसे पंडित श्रीराम शर्मा के आध्यात्मिक जन्मदिवस के रूप में मनाएगा। सुबह 8 से 10 बजे तक 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संयोजक केदारदास वैष्णव ने बताया कि यज्ञ के बाद सुबह 10 बजे सम्मान समारोह होगा। नामदेव समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन शुक्रवार को सांगानेर के कोठारी फार्म पर होगा। नामदेव समाज सेवा संस्थान के नगर अध्यक्ष राजकुमार टेलर ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में 28 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।