पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल स्वावलंबन में श्रमदान के लिए पुलिस तैयार: एसपी

जल स्वावलंबन में श्रमदान के लिए पुलिस तैयार: एसपी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामकरवाने की लगन हो तो हर काम कराना संभव होता है। थानाधिकारी ने यह करके दिखाया है। अब तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने थाना भवन के विकास के लिए प्रयास नहीं किए वरना अब तक तो थाना भवन की कायापलट हो जाती। पहली बार थाना परिसर में सीमेंट के ब्लॉक एवं चारदीवारी का निर्माण हुआ है। यह बात मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने कही। वे गुरुवार को चारदीवारी के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी मुकुंद सिंह ने जो काम किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि थाना परिसर की चारदीवारी जीर्णोद्धार में भामाशाहों का योगदान रहा है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल स्वावलंबन अभियान में पुलिस कर्मचारी श्रमदान करने को तैयार है। थानाधिकारी मुकुंद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उप सरपंच रमेश बूलिया ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। लोकापर्ण कार्यक्रम में जिला प्रमुख पीरचंद सिंघवी, जिला परिषद सदस्य ज्योति देवी लढ़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि राज सिंह, सरपंच सुशीला बूलिया , वार्डपंच मनोरिका भंडिया, सहाड़ा एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी चंचल मिश्रा, सिटी सीओ पूरण सिंह भाटी, उपखंड अधिकारी देवी सिंह रावत, विकास अधिकारी रामस्वरूप प्रजापत, तहसीलदार विजेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

सर, ये काम तो आप दूसरी जगह भी कर सकते हैं

मांडलथाना परिसर में चारदीवारी के लोकार्पण समारोह के बाद मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे। ग्रामीण उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंप रहे थे। यह देख मांडल डीएसपी चंचल वर्मा बोलीं-प्लीज सर, आप अल्पाहार लीजिए। यह काम तो आप दूसरी जगह भी कर सकते हैं।

प्रधान ने की 4 लाख की घोषणा

थानाधिकारीमुकुंद सिंह ने कहा कि चारदीवारी नहीं होने से थाना परिसर से सामान चोरी होने का खतरा रहता था। परिसर में बने क्वार्टर की स्थिति भी दयनीय है। जिससे महिला पुलिस एवं स्टाप को अन्यत्र रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यहां गेस्ट हाउस भी नहीं है। उन्होंने थाने में गेस्ट हाउस क्वार्टर बनवाने की मांग की। इस पर प्रधान आशा बैरवा ने अगले बजट में 4 लाख की स्वीकृति दिलवाने की घोषणा की।

मांडल. लोकार्पणकरते मुख्य सचेतक गुर्जर, एसपी शर्मा, प्रधान बैरवा अन्य।

मांडल थाना भवन में चारदीवारी के लोकार्पण समारोह में मुख्य सचेतक बोले-पहले किसी ने प्रयास नहीं किए वरना अब तक भवन का कायाकल्प हो जाता

खबरें और भी हैं...