बांसवाड़ा| श्रीरामचरितमानसमंडल की ओर से शनिवार शाम 6 बजे बाेरवट हनुमान मंदिर परिसर में अखंड रामायण परायण का शुभारंभ गणपति वंदना हनुमान चालीसा के साथ होगा। संगीतमय चौपाइयों के मुख्यवाचक अशोक पंचाल, शंकरलाल अग्रवाल, हरिकांत भट्ट, सुरेश शर्मा, केवजी पंचाल आदि होंगे।