पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अबू धाबी के शहजादे की एयरपोर्ट पर की अगवानी

मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अबू धाबी के शहजादे की एयरपोर्ट पर की अगवानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान नई दिल्ली पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल से इतर जाकर अपने इस ‘खास दोस्त’ की हवाई अड्डे पर खुद अगवानी की। उम्मीद है कि इस यात्रा से भारत और यूएई के संबंधां में नई शक्ति और गति मिलेगी। नाहयान के तीन दिवसीय दौरे पर दोनों देश ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में संबंधों को विस्तार देने के उपायों पर चर्चा करेंगे तथा तेल, परमाणु ऊर्जा, आईटी, अंतरिक्ष, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। अल नाहयान के साथ आए प्रतिनिधिमंडल में कई शीर्ष मंत्री और सौ से अधिक कारोबारी तथा शीर्ष कंपनियों के सीईओ शामिल हैं। एयरपोर्ट पर हाथ मिलाने की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘खास दोस्त के लिए खास स्वागत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की खुद अगवानी की है।’

खबरें और भी हैं...