पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भामाशाह सीडिंग में गंभीरता बरतंे

भामाशाह सीडिंग में गंभीरता बरतंे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडल पंचायत समिति में समीक्षा मीटिंग आयोजित

भास्करसंवाददाता| भीलवाड़ा

भामाशाहकी सूचनाओं को ग्राम पंचायत वार सीडिंग के लक्ष्यानुसार ब्लॉक मुख्यालय पर सीडिंग कराए जाए। जिन ग्राम पंचायतों में इंटरनेट नेटवर्क की समस्या है, वहां के रिकार्ड को आयोजित हो रहे शिविरों में पंचायत समिति के सूचना सहायकों के माध्यम से पूरा कराए जाने जाए। यह निर्देश बुधवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक सत्यदेव व्यास ने दिए। व्यास पंचायत समिति के अटल सेवा केंद्र पर भामाशाह सीडिंग की समीक्षा मीटिंग ले रहे थे। मीटिंग में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी रामेश्वर तिवाड़ी ने भी आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि राशन कार्ड सीडिंग की धीमी प्रगति के मामले में पिछले सप्ताह एसडीएम देवी सिंह रावत ने राशन डीलर, मित्र कियोस्क धारक, ग्राम सेवक एवं पटवारियों की ग्राम पंचायत वार राशन कार्ड पेंशन तथा नरेगा सीडिंग के लक्ष्य आवंटित किए थे।

खबरें और भी हैं...