मांडल में फ्लाईओवर निर्माण का निरीक्षण
मांडल | राष्ट्रीयराज्य मार्ग प्राधिकरण विभाग द्वारा कस्बे में फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण को लेकर सोमवार को एक टीम मांडल पहुंची। टीम ने मांडल-अजमेर हाइवे 79 पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर निरीक्षण कर सम्भावित स्थानों पर निशान लगाकर चिह्नित किया। टीम ने एक वर्ष में कार्य प्रारम्भ होने की संभावना बताई। उन्होंने बताया इससे यातायात दबाव से बचने के साथ ही दुर्घटनाओं में कमी होगी। दूसरी ओर फ्लाईओवर निर्माण के साथ ही कई दुकानदारों के सामने रोजगार छीनने का खतरा मंडराने लगा है।