पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैकंड ग्रेड शिक्षक प्रमोट होकर बनेंगे लेक्चरर

सैकंड ग्रेड शिक्षक प्रमोट होकर बनेंगे लेक्चरर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। माध्यमिकशिक्षा विभाग में सैकंड ग्रेड शिक्षकों को लेक्चरर बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सैकंड ग्रेड से लेक्चरर पदों पर चयन वर्ष 2016-17 की डीपीसी की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने सैकंड ग्रेड शिक्षकों की अस्थाई पात्रता सूची जारी की है। अफसरों का कहना है कि 15 फरवरी तक शिक्षकों से आपत्तियां मांगी गई हैं। सूची में 1983-86 से वर्ष 2010-11 तक सैकंड ग्रेड में नियुक्त विभिन्न विषयों में पोस्टग्रेजुएट सैकंड ग्रेड शिक्षकों के नाम शामिल है। वेबसाइट पर अपलोड पात्रता सूची में 3767 शिक्षकों के नाम हैं। आपत्ति दर्ज करने वाले को नाम, जन्म तिथि, जाति के साथ ही मंडल के वरिष्ठता क्रमांक और राज्य स्तरीय वरिष्ठता क्रमांक भी बताने होंगे।

खबरें और भी हैं...