महिला मोर्चा ने किया अग्रवाल का अभिनंदन
भीलवाड़ा | भाजपामहिला मोर्चा शहर मंडल की बैठक सोमवार को यहां पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। अग्रवाल ने महिला कार्यकर्ताओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। शहर अध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि महिलाएं भी मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना में भूमिका निभाएंगी। पूर्व जिला महामंत्री रजनि जैन, पूर्व पार्षद सरोज नंदावत, सुधा भांबी, पार्षद मीना लिमानी, दुर्गा कुमावत आदि उपस्थित थीं।