डॉ. ज्ञानलता का राजस्थान प्रवेश 10 को
भीलवाड़ा | जैनसाध्वी डॉ. ज्ञानलता चौदह साल बाद वापस राजस्थान रही हैं। उनका प्रदेश में प्रवेश पावापुरी तीर्थ में 10 फरवरी को होगा। उस दिन देशभर के श्रावक-श्राविकाएं वहां पहुंचेंगे। सोमवार को श्री अखिल भारतीय नानक प्राज्ञ महिला मंडल की बैठक हुई। इसमें वहां जाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में संरक्षक सराेज छाजेड़, अध्यक्ष लीला बाफना, मंत्री रजनी श्रीश्रीमाल, कार्याध्यक्ष अनिल सुराणा, सुनीता सखलेचा, नेहा छाजेड़ मौजूद थे।