पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंगोली में ब्लाक स्तरीय शिशु स्वास्थ्य दिवस

सिंगोली में ब्लाक स्तरीय शिशु स्वास्थ्य दिवस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| सिंगोली चारभुजा

स्वस्थतन में ही स्वस्थ शिक्षा का निवास होता है। महिलाएं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं, बच्चों एवं परिवार के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रख सकती है। विश्व शिशु स्वास्थ्य योजना के तहत बच्चों को निशुल्क परीक्षण करवाकर बीमारियों से बचाएं, ताकि बच्चों का भरपूर विकास हो सके। यह बात मांडलगढ़ तहसीलदार भूपेन्द्रसिंह सौंलंकी ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोली पर ब्लॉक स्तरीय विश्व शिशु स्वास्थ्य योजना के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। समारोह में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश गौतम ने योजना की जानकारी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत 105 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. मोहम्मद मकसूद, डॉ. हीना, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर नमिता पारीक, सिंगोली सरपंच विमला देवी, सिंगोली पटवारी मीनाक्षी सेन सहित एएनएम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी उपस्थित थीं।

बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें महिलाएं: सौलंकी

खबरें और भी हैं...