संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की
चित्तौड़गढ़ | राष्ट्रीयनाई महासभा युवा मोर्चा की बैठक शनिवार को ग्रामीण मंडल कार्यालय पन्नाधाय बस स्टैंड पर हुई। अध्यक्ष विष्णु सेन ने बताया कि बैठक में आगामी सेन जयंती पर युवा मोर्चा की भागीदारी निश्चित की गई एवं संगठन को मजबूत करने संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप सेन घटियावली, उपाध्यक्ष गोपाल पहलवान, विष्णु जालमपुरा, कोषाध्यक्ष सतीश सेन, ग्रामीण कोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश, ग्रामीण प्रवक्ता गोविंद सेन मौजूद थे।