परिवार के निर्देशन में हो जीवन का उद्देश्य
श्रीसाधुमार्गी जैन समता महिला मंडल द्वारा बालिकाओं को कैसे सक्षम बनाया जाए विषय का शिविर लगा।
अध्यक्ष पुष्पा दशोरा ने बताया कि शिविर में सागर से आई प्रशिक्षिका राजश्री चौधरी ने जीवन के उद्देश्य को ईमानदारी से वहन करने, अपनी कमजोरी को गहराई से जानने दूर करने के उपायों की जानकारी दी। चौधरी ने बालिकाओं से कहा कि उद्देश्य नहीं तो जीवन निरर्थक है। उद्देश्य से ही जीवन को सजाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक स्तर पर मित्रों के संबंध में नेगेटिव होकर पोजीटिव बनाए। जीवन जीने के उद्देेश्य का चुनाव परिवार के निर्देशन में हो। इच्छाओं को व्यक्त करने का उचित समय निर्धारित हो, इससे परिवार में सुख शांति शुकुन मिले। बड़ों के पुराने अनुभव को सुनना तथा उनका चिंतन मनन करना परिवार के निर्देशन बालिकाओं की स्वतंत्रता एक रक्षा कवच है।