महिला मंडल ने बसंतोत्सव मनाया
संस्कृति महिला मंडल ने शनिवार को बसंत उत्सव मनाया। अध्यक्ष ऊषा रांधड ने बताया कि सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। मंडल की सदस्य महिलाएं पीले परिधान धारण करके आई। मंडल सदस्य शशि सनाढ्य ने बसंत ऋतु अंतराक्षरी करवाई। सीमा शक्तावत ग्रुप द्वारा विभिन्न मनोरंजक खेलकूद आयोजन हुए। अंताक्षरी में प्रथम प्रेमलता महंत द्वितीय नीतू सोमानी रही। कॉटन बाल्स में प्रथम कीर्ति नवाल द्वितीय अनीता रही। संचालन भारती गौड़ भावना पोरवान तथा आभार सरस्वती शर्मा ने किया। इस अवसर पर शहीद हनुमनथप्पा को दो मीनिट मौन रह कर श्रद्धांजलि दी।