भागवत कथा 16 से
भीलवाड़ा। श्रीमदभागवत प्रचार सेवा संघ एवं राधा रानी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 22 फरवरी तक देव वाटिका आजादनगर में संगीतमय भागवत कथा होगी। समिति प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरप्रदेश से आए आचार्य राजाराम महाराज कथा वाचन करेंगे। कथा शुभारंभ पर रामधाम के पीछे पार्क में स्थित शिव मंदिर से सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।
कलश यात्रा के कथा स्थल पहुंचने पर व्यासपीठ के समक्ष पंडितों के सानिध्य में भागवतजी की स्थापना की जाएगी।