पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राम जानकी विवाह में गूंजे जयकारे

राम-जानकी विवाह में गूंजे जयकारे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांगरिया| कस्बेस्थित अस्थल मंदिर परिसर में श्रीराम सेवा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ में रामलीला का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें राम-जानकी विवाह का प्रसंग होने पर रामलीला मैदान को जनकपुरी की तरह सजाया गया। तथा तोरण पर आने से पहले भगवान घोड़े पर सवार भगवान राम की बिंदौली पूरे गांव में गाजे-बाजे से निकाली। बारात का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान सैकडों ग्रामीण विवाह के साक्षी रहे। श्रीराम सेवा समिति अध्यक्ष रमेश वैष्णव ने बताया कि समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ में सैकडों की संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। महायज्ञ में यज्ञ हवन के साथ ही श्रीमद‌्भागवत कथा एवं रामलीला का भी आयोजन किया जा रहा हैं। रामलीला में कलाकारों की प्रस्तुति दर्शकों का मन मोह रही हैं।

संयोजक सत्यनारायण केवट ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ, दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक कथा तथा रात 8 बजे से नागौर के कला मण्डल द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा हैं।

सांगरिया. राम-जानकीविवाह प्रसंग पर बिंदौली के बाद तोरण मारते राम।

खबरें और भी हैं...