बिजौलिया | कस्बेके सब्जी मंडी बाजार में शुक्रवार को लोकार्पण
बिजौलिया | कस्बेके सब्जी मंडी बाजार में शुक्रवार को लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। विधायक कीर्ति कुमारी ने चारभुजा मार्केट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यावसायिक युग में इस तरह के बाजार विकसित होने से उपभोक्ताओं को सुविधा मिलती है। इस अवसर पर रमेशचंद्र धाकड़, रामस्वरूप मेवाड़ा, शंभूलाल धाकड़, सुभाष मेवाड़ा, प्रधान नीता विजयवर्गीय, उपप्रधान नारायण धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष शांतिलाल जोशी, सलावटिया अध्यक्ष मनोज सोनी, नयानगर सरपंच प्रवीन्ता धाकड़ आदि मौजूद थे।
मांडलगढ़ विधायक ने किया लोकार्पण