आमलीगढ़ स्कूल में फर्नीचर भेंट
आमलीगढ़ |राजकीय उच्चमाध्यमिक विद्यालय गढ़ पाछली आमली में शुक्रवार को बसंत उत्सव मनाया गया। भीलवाड़ा के आरके आरसी माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्याओं ने बच्चों के साथ बसंत महोत्सव मनाया। मंडल की सदस्याओं ने स्कूल के लिए 35 सेट स्टूल-टेबल, 4 ग्रीन बोर्ड, एक पिन कार्ड, 12 कुर्सियां, दो कमरों के लिए कारपेट भेंट किए। महिलाओं ने बच्चों को महापुरुषों की जीवनियों की किताबें, पेन-पेंसिल, रबर, फल, मिठाई, बिस्किट टॉफियां वितरित की। प्रधानाचार्य नंद किशोर शर्मा ने महिला मंडल की सदस्याओं का अभिनंदन किया।