पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाकेबंदी तोड़ भागती कार का सौ किमी पीछा, पलटी तब पकड़ा ठग

नाकेबंदी तोड़ भागती कार का सौ किमी पीछा, पलटी तब पकड़ा ठग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | बीगोदथाना पुलिस ने गुरुवार शाम नाकाबंदी तोड़कर भागती बिना नंबर की कार से तलवार सहित युवक को गिरफ्तार किया। युवक फूलिया थाना क्षेत्र के सांखलिया का रहने वाला है। वह शातिर ठग है और कई मामलों में अलग-अलग थानों का वांटेड है। वह सात साल पहले गृहमंत्री के नाम पर एसपी को भी धमकी दे चुका है।

थानाधिकारी महावीरप्रसाद ने बताया कि गुरुवार दोपहर में सूचना मिली कि बिना नंबरी काली कार जिस पर नंबर की जगह पुलिस लोगो लगा है के मादक पदार्थ लेकर आने की संभावना है। इस पर बीगोद पुलिस ने थाने के बाहर, बरुंदनी, मानपुरा आदि क्षेत्र में नाकाबंदी कराई। दोपहर में इस कार ने बरुंदनी क्षेत्र की नाकाबंदी तोड़ दी। वहां से कार बीगोद की तरफ भागी। थाने के बाहर भी नाकाबंदी देख चालक कार को वापस घूमा कर त्रिवेणी की तरफ भाग निकला। वह कार को बीगोद, मांडलगढ़ कोटड़ी क्षेत्र से भगाते हुए पारोली की तरफ ले गया। बीगोद पुलिस भी उसके पीछे लगी थी। पारोली के पास कार कच्चे रास्ते में पलट गई। शेष| पेज 4

एसपी निठारवाल को कहा था, मेरे आदमी को भर्ती करना है

थानाधिकारीने बताया कि हेमंत लोगों से धोखाधड़ी करने का आदी है। वह वर्ष 2008 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मोहनलाल निठारवाल के यहां खाना बनाया करता था। तब भी इसने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के नाम पर एसपी को फोन पर एक आदमी को भर्ती करने के लिए कहा था। एसपी ने कॉल डिटेल निकलवाई तो वास्तविकता सामने आई थी। प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज है जिसमें वह वांछित है।

खबरें और भी हैं...