भीलवाड़ा | जलस्वावलंबन अभियान को जन आंदोलन का रूप देने
भीलवाड़ा | जलस्वावलंबन अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए भाजपाई 16 फरवरी को जिले में श्रमदान आर्थिक सहयोग करेंगे। जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने बताया कि श्रमदान के लिए सभी पंचायत समितियों में अलग-अलग जगह तय की गई है। निर्धारित जगह पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे एक साथ पूरे जिले में कार्यकर्ता पदाधिकारी श्रमदान करेंगे। जिला उपाध्यक्ष लादूलाल तेली ने बताया कि श्रमदान कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और भाजपा से जुड़े सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी शामिल होंगे।
भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी 16 को करेंगे श्रमदान