जहरीली गोलियां खाने से मौत
जहरीली गोलियां खाने से मौत
खेतड़ी. कस्बेके वार्ड 10 में शुक्रवार रात सल्फॉस की गोली खाने से एक जने की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार ने रात के समय सल्फॉस की गोलियां खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे अजीत अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बीडीके अस्पताल झुंझुनूं के लिए रैफर कर दिया गया। बीडीके पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई प्रकाश पुत्र मनोहर मेघवाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
36वाहनों पर कार्रवाई
झुंझुनूं. पुलिसने शनिवार को जांच अभियान चलाकर 36 वाहनों पर कार्रवाई की। यातायात पुलिस इंचार्ज हरिसिंह ढाका ने बताया कि शहर के गांधी चौक, बस स्टैंड, गुढ़ा मोड़, पीरूसिंह सर्किल, मंडावा मोड़ आदि इलाकों में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कागजात में कमी पाए जाने पर आठ वाहन एमवी एक्ट में जब्त कर लिए गए। यातायात नियमों की अवहेलना होने पर 25 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान 7650 रुपए जुर्माना वसूला गया।
खेतड़ी. थानापुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान पपूरना मार्ग पर पत्थरों से भरे तीन ओवरलोड डंपर जब्त किए।