पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉटरी स्कीम का झांसा दे छह हजार ठगे

लॉटरी स्कीम का झांसा दे छह हजार ठगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा | कस्बे के एक व्यक्ति ने लॉटरी स्कीम का झांसा देकर खाते में रुपए जमा कराकर छह हजार की ठगी के मामले में झुंझुनूं कोतवाली थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार वार्ड सात निवासी शीशपालसिंह नरुका ने रिपोर्ट दी है कि खेड़ा वसोली (भरतपुर) के आबिद खान ने 5 फरवरी को उसके मोबाइल पर फोन कर लॉटरी स्कीम के बारे में बताया। अपने अाप को माेबाइल सेवा प्रदाता कंपनी का प्रतिनिधि बताया और एक बैंक खाते का नंबर बताते हुए कहा कि 55 हजार की ईनामी राशि प्राप्त करने के लिए उसे इस खाते में 6 हजार रुपए जमा कराने होंगे। रुपए जमा कराने की रसीद जयपुर में गौरव टावर, मालवीय नगर के पते पर भेजने को कहा।
बकौल शीशपाल, उसने तुरंत झुंझुनूं स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में एडीआईडी नाम के उक्त खाते में छह हजार रुपए जमा करा दिए। लेकिन उसे 55 हजार रुपए अभी तक नहीं मिले हैं। जिस नंबर से फोन किया गया था वह सिम वोडाफोन कंपनी की है तथा शीथल (लक्ष्मणगढ़) जिला अलवर निवासी किसी गुलशन कुमार के नाम से जारी की गई है।