बाइक फिसली, अध्यापक घायल
मंडावा | डेडराजढाढणिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का एक अध्यापक बाइक स्लिप होने से गंभीर घायल हो गया। जानकारी अनुसार ढाका का बास निवासी नरेंद्र कुमार स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। तेतरा बस स्टैंड के निकट पीछे से रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगाए। इससे अध्यापक का ध्यान भंग हो गया और बाइक असंतुलित होकर स्लिप हो गई। नरेंद्र के सिर में गंभीर चोट अाई। उसे 108 वैन के पायलेट रामावतार ईएमटी राजेंद्र ने अस्पताल पहुंचाया जहां से झुंझुनूं रैफर कर दिया गया।