युवा बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद करें
मंडावा . दिव्यभारत युवा संघ एनएसएस की ओर से शनिवार को मंडावा कॉलेज में राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान विषयक संगोष्ठी हुई। शिक्षाविद हरिराम शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरसिंह शेखावत थे। मुख्य वक्ता संघ के राजस्थान संयोजक संदीप त्रिपाठी ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की भाग्य विधाता है। संस्कारवान शिक्षा के साथ समाज देश के प्रति कर्तव्य निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दें। विशिष्ट अतिथि उर्मिला कंवर, एसबी सोनी, प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद केरोड़िया, एनएसएस प्रभारी जयप्रकाश सोनी थे।
संगोष्ठी में मौजूद कॉलेज की छात्राएं।