पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन छात्रों का राज्यस्तर पर चयन

तीन छात्रों का राज्यस्तर पर चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा. डेड राज ढाढणिया सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल के तीन छात्रों का राज्यस्तरीय विज्ञान मेले के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य सज्जाद हुसैन खान ने बताया कि बड़ागांव के सेठ शिवदत्तराय स्कूल में हुए जिलास्तरीय मेले में मंडावा के अभिषेक नायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण वर्ग में, आदित्य बिल्ला ने सूचना प्रौद्योगिकी में तथा प्रियांशु सैनी ने विज्ञान एवं गणित वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
इकबाल शेख, ललित कुमार तथा अमित चेजारा के मॉडल भी पुरस्कृत किए गए। शनिवार को स्कूल परिसर में मोहन योगी की अध्यक्षता हुए समारोह में इनका सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार चंदगीराम हालू थे। नंदकुमार, मोहनलाल, विक्रमसिंह, नीतू, रामनिवास ढ़ाका, राजबाला, सूरजभान, नरेंद्र कुमार, विष्णु कुमार, रामरतन, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

मंडावा. जिला स्तर पर टॉपर छात्र अतिथियों के साथ।