पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र वर्ग खो खो में झुंझुनूं का दबदबा

छात्र वर्ग खो-खो में झुंझुनूं का दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा. दूदू(जयुपर) में 59वीं राज्यस्तरीय 19 वर्षीय छात्र वर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता में भी झुंझुनूं जिले की टीम ने लगातार दो जीत दर्ज की।

सुरेशचंद्र तेतरवाल ने बताया कि छात्र वर्ग टीम में शामिल आदर्श स्कूल के धमेंद्रसिंह, हीरालाल, विष्णु, महेंद्र, अमित राजकीय उमावि. डीके बास स्कूल के नवीन कुमार, राजेश कुमार, राजकीय बींजूसर स्कूल का सरजीतसिंह, शहीद रामेश्वर उमावि. मंडावा का शब्बीर अली, राउमावि. बुडाना के छात्र विकाससिंह, लक्ष्मीकांत तथा राउमावि. हिरवा का छात्र किशोर कुमार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहले मैच में चूरू को तथा दूसरे मैच में बारां को हराया।

छात्रा वर्ग में भी जीते

अजमेर जिले के केकड़ी में जारी 59वीं 17 वर्षीय छात्रा वर्ग राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शनिवार को झुंझुनूं की टीम ने जोधुपर बांसवाड़ा को हराकर सुपर आठ में प्रवेश किया। खेमसिंह ढाका ने बताया कि जिले के टीम में शामिल स्थानीय बाल पब्लिक स्कूल की छात्रा मोनिका बुडानिया, बबीता कुमारी, निर्मला, रीनू कुमारी, सुनिता, कुमारी राहूल, पूजा गजल तथा नानी बाई जैयपुरिया बालिका सीनियर स्कूल की अनुराधा, र|ा, खुशबू दीपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दूसरे मैच में जोधुपर को एक पारी 12 अंक तथा तीसरे मैच में बांसवाड़ा को एक पारी सात अंकों से हराया।