पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"होम्योपैथी बीमारी को जड़ से खत्म करने में कारगर\'

\"होम्योपैथी बीमारी को जड़ से खत्म करने में कारगर\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | चूरूरोड स्थित अंबेडकर भवन में रविवार को निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर हुआ। इसका उद‌्घाटन मुख्य अतिथि मंडावा विधायक नरेंद्रकुमार ने किया। विधायक ने कहा कि होम्योपैथी रोग को जड़ से खत्म करने में कारगर चिकित्सा पद्धति है। उन्होंने शिविर के आयोजकों डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी एवं साध्य होम्योपैथिक क्लीनिक के प्रतिनिधियों से इस तरह के आयोजन समय-समय पर करते रहने के लिए कहा। अध्यक्षता पूर्व डीईओ लक्ष्मणसिंह प्रेमी ने की। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील चाहर विशिष्ट अतिथि थे। डॉ. संदीप प्रेमी, डॉ. अभिषेक सुरोलिया, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. अख्तर अली कच्छावा आदि ने सेवाएं दीं।