परिषद ने 10 संस्थाओं को थमाए नोटिस
झुंझुनूं |शहरका सौंदर्य बिगाड़ने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू की है। सार्वजनिक स्थलों, दीवारों, खंभों आदि पर बैनर पोस्टर लगाने वाले 10 इंस्टीट्यूट को नोटिस दिए गए हैं। नगर परिषद आयुक्त राजेंद्र सीगड़ ने बताया कि परिषद की टीम ने शनिवार को मंडावा मोड़ इलाके का सर्वे किया। इस दौरान दीवारों पर लगे बैनर पोस्टरों की फोटोग्राफी कराई संबंधित को संपति विरूपण अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है।