धायल नए कोतवाल गुर्जर सदर थानाधिकारी
झुंझुनूं | शारदीयनवरात्रा के पहले दिन जिले के कई थानों पर नए एसएचओ ने पद संभाले। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने दो चरण में दस पुलिस अधिकारियों के तबादले किए थे। कोतवाली थानाधिकारी कैलाश गुर्जर को सदर थाना तथा सदर के प्रभारी हरिसिंह धायल को कोतवाली थानाधिकारी लगाया था। दोनों ने गुरुवार को नया पदभार ग्रहण कर लिया। बुधवार शाम दोनों अधिकारियों को संबंधित थानों में समारोहपूर्वक शुभकामनाएं दी गईं। बगड़ थाने के नए प्रभारी एसआई भंवरलाल ने गुरुवार को पद संभाला। वे पहले झुंझुनूं कोतवाली में थे। गुढ़ागौडज़ी में थानाधिकारी चौथमल जाखड़ ने गुरुवार को कार्यभार संभाला। वे मंडावा से स्थानांतरित होकर आए हैं। मंडावा में रणजीत सेवदा ने गुरुवार को एसएचओ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वे झुंझुनूं में यातायात प्रभारी थे।