पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती महोत्सव में 78 प्रतिभाओं का सम्मान

अग्रसेन जयंती महोत्सव में 78 प्रतिभाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनजयंती महोत्सव पर गुरुवार शाम हुए मुख्य समारोह में 78 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप पंसारी थे जबकि अध्यक्षता जीवेम समूह के चेयरमैन दिलीप मोदी ने की। विशिष्ट अतिथि गणेश हलवाई संतोष मित्तल थे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। अग्र समाज के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अग्रवाल समाज समिति के सचिव शिवचरण हलवाई ने प्रतिवेदन पेश किया। समापन सत्र में कार्यक्रम संयोजकों, प्रायोजकों, दानदाताओं तथा महोत्सव में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। संयोजक अशोक तुलस्यान ने आभार जताया। इस अवसर पर केशरदेव तुलस्यान, ताराचंद गुप्ता, गीलूराम मोदी, नरोतमलाल जालान, भरत तुलस्यान, कैलाश पंसारी, संपत चुड़ैलेवाला, दिनेश अग्रवाल, शिवचरण हलवाई, रघुनाथ पोद्‌दार, पवन केडिया आदि मौजूद थे।

चिड़ावा| अग्रसेनजयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। बैंड की धुन पर दो घोड़ों की बग्घी में विराजमान अग्रसेनजी की झांकी के आगे चल रहे अग्रबंधु उत्साहपूर्वक जयकारे लगा रहे थे। विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं स्वयंसेवी संगठनों ने 21 तोरण द्वार लगवाए थे। अग्रवाल जनकल्याण समिति अध्यक्ष परसराम सूरजगढिया, श्रीकृष्ण गौशाला अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका और समाजसेवी श्यामसुंदर अडूकिया उपस्थित थे।

मंडावा| महाजनपंचायत भवन में गुरुवार शाम श्रीकृष्ण रामगढ़िया की अध्यक्षता में समारोह हुआ। मुख्य अतिथि बिहारीलाल देवड़ा थे। अतिथियों ने अग्रसेन चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रतिभागियों समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सूरजगढ़| अग्रवालसभा भवन में कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष कमलकिशोर कानोडिया के मुख्य आतिथ्य एवं उमाशंकर सुद्राणिया की अध्यक्षता में हुए समारोह में अग्रवाल समाज के मेधावी बच्चों, विशेष योग्यताधारी वृद्धजनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष शिवभगवान पचेरिया, मंत्री सुरेश शाह, लीलाधर अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, राधेश्याम बिलोटिया आदि मौजूद थे।

खेतड़ी| अग्रसेनभवन में अध्यक्ष मुरलीधर नालपुरिया ने समाज के उत्थान पर जोर देकर सभी को एक साथ चलने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सुधीर गुप्ता थे। इस दौरान समाज के मेघावी छात्रों का सम्मान क