झुंझुनूं | फीडर लाइनों की मेंटीनेंस के चलते शुक्रवार शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में पांच-पांच घंटे की बिजली कटौती होगी। अजमेर डिस्कॉम के सिटी एईएन रामचंद्र
सोनी ने बताया कि सिटी फ़र्स्ट फीडर के मेंटीनेंस के चलते सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक गांधी चौक, शहीदान चौक, पुराना बस स्टैंड, फौज का मोहल्ला इनके लगते एरिया में बिजली बंद रखी जाएगी। इसी प्रकार शनिवार को इसी समय में कलेक्ट्रेट मंडावा मोड़ इलाके में फीडर के रखरखाव के चलते सप्लाई बंद रखी जाएगी।