पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान शिविर लगाया, छात्र सम्मानित

रक्तदान शिविर लगाया, छात्र सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा. मंडावाकॉलेज में शुक्रवार को एनएसएस इकाई एवं श्रीगोपाल कृष्ण सेवा समिति जयुपर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। कॉलेज सचिव गोपीकृष्ण सौंथलिया की अध्यक्षता में हुए आयोजन के मुख्य अतिथि एसएचओ रणजीतसिंह सेवदा, प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद केरोड़िया, शिविर संयोजक गोपाल देवड़ा, ईश्वर मेहरचंदानी सुरेश लालवानी ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने 51 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को गायत्री परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। जयप्रकाश सोनी, महेंद्र वर्मा, पवन सैनी, मनोज कुलहरी, कृष्णलाल, ओमवीरसिंह, अनिरुद्ध, अनूप चौहान, सुनीता गंगावत स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया।