पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 155 यूनिट रक्तदान

155 यूनिट रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | समृद्धजीवन फाउंडेशन की अोर से शुक्रवार को आयोजित रक्तदान महाकुंभ के तहत 155 यूनिट रक्तदान हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडावा विधायक नरेंद्र खीचड़, पूर्व विधायक डॉ. मूलसिंह शेखावत, प्रसिद्ध गणितज्ञ डॉ. घासीराम वर्मा, डीएसपी (ग्रामीण) सुरेंद्र दानोदिया ने की। ब्रांच मैनेजर तरुण तंवर, सीनियर ब्रांच मैनेजर हंसराज सहित संस्थान पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि पूरे देश में 350 स्थानों पर ऐसा आयोजन किया गया था। शिविर में जोधपुर, सीकर झुंझुनूं की ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रहण किया।