पेज | 24
डॉ. चन्द्रभान कल से तीन दिन झुंझुनूं में
झुंझुनूं भास्कर | झुंझुनूं
कांग्रेसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान बुधवार को झुंझुनूं पहुंचेंगे। वे तीन दिन जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की हिस्सा लेंगे। जिला महासचिव रामनिवास भालोठिया ने बताया कि डॉ. चन्द्रभान मंगलवार दोपहर दो बजे झुंझुनूं सर्किट हाऊस में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। शाम पांच बजे रसुलपुर-पचेरी जाएंगे। अगले दिन सुबह नौ बजे बिसाऊ में निकाय चुनाव को लेकर वार्ड एक से दस तक के वार्डो में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। दो अक्टूबर को वे पालिका, मंडावा का दौरा करेंगे।