ईएनटी शिविर में रोगियों का उपचार
मंडावा| नेशनलपब्लिक स्कूल में रविवार को कान, नाक गला रोग चिकित्सा शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि भगवती पूनिया कैलाशसिंह राठौड़ ने उद्घाटन किया। जयपुर के डॉ. सतीश जैन डॉ. राहुल ने मरीजों की जांच कर दवा दी। प्रज्ञा पूनिया, रमेशकुमार ताजसर, अनिल रेवाड़, रमेश सैनी, हंसराज, राकेश सैनी ने व्यवस्था में सहयोग दिया।
सूरजगढ़|जाखोदके कुशलपुरा में रविवार को चिकित्सा शिविर लगा। संयोजक दरियासिंह तेतरवाल ने बताया कि अनकोरीदेवी की स्मृति में लगे शिविर का उद्घाटन सीआई रामजीलाल जिला परिषद सदस्य रामावतार धोलिया ने किया। दिल्ली के डॉ. जोगेंद्रसिंह ने दमा, गठिया, जोड़ों के दर्द, मधुमेह, लीवर पत्थरी के रोगियों की मशीनों से जांच कर दवा दी। यहां हर महीने की 28 तारीख को शिविर लगाया जाएगा।