- Hindi News
- मशीन खराब होने से भामाशाह नामांकन का काम लेट
मशीन खराब होने से भामाशाह नामांकन का काम लेट
राजकीयसीसै स्कूल में भामाशाह नामांकन योजना शिविर में बुधवार को काम देरी से शुरू हुआ। कंप्यूटर खराब होने से नामांकन का काम दोपहर 12 बजे तक अटका रहा। लोगों को इंतजार करना पड़ा।
शिविर प्रभारी श्रवण कुमार एईएन नगर परिषद झुंझुनूं नायब तहसीलदार चंदगीराम हालू व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। कर्मचारियों को सही तरीके से काम करने की हिदायत दी। प्रत्येक फॉर्म पर सीरियल नंबर डालकर नामांकन करवाया गया। गेट पर महिला कांस्टेबल दिनभर मुस्तैद रही।
एसडीएमने ली व्यवस्थाओं की जानकारी
मुकुंदगढ़|एसडीएमसुनीता चौधरी ने बुधवार दोपहर बाद नगरपालिका में भामाशाह नामांकन शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कर्मचारियों ऑपरेटर को फॉर्म आवेदक के दस्तावेज का मिलान कर कंप्यूटर में फीड करने, नामांकन के दौरान कंप्यूटर संबंधी त्रुटियों में सुधार करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों की बैंक पास बुक नहीं आई है वे भी ऑफलाइन नामांकन करवा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान शिविर में लगाए गए दो सूचना सहायक नहीं मिलने पर एसडीएम ने विभागीय कार्रवाई करने की बात कही। पार्षदों से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना के बारे में बताकर लाभान्वित करने की बात कही। ट्रेनी ईओ मनीष पारीक, पटवारी मदनलाल महला, महेंद्रसिंह राव, श्रवण कुमार ने शिविर की प्रगति से अवगत कराया। पार्षद महरचंद बिर्ख, महेश बलरियावाला, राकेश गुर्जर भी मौजूद थे।
मुकुंदगढ़. शिविरमें जानकारी लेती एसडीएम।
मंडावा. हेल्पडेस्क पर लोगों के बीच व्यवस्था बनाने में जुटे शिविर प्रभारी