पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुंझुनूं ने चित्तौड़गढ़ को हराया

झुंझुनूं ने चित्तौड़गढ़ को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काल्विनशील्ड के लिए राजसमंद में हुई प्लेट ग्रुप डी की सीनियर की क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में झुंझुनूं ने चित्तौडगढ को 58 रनों से हरा दिया। झुंझुनूं के कप्तान श्रद्धानंद यादव ने दोनों पारियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर 11 विकेट चटकाते हुए चितौडग़ढ़ को हराया। मंगलवार से शुरू हुए दो दिवसीय मैच के पहले रोज झुंझुनूं ने पहले खेलते हुए 40 ओवर की पहली पारी में 203 रन बना लिए थे।

पहले रोज के खेल समाप्ति तक चित्तौडगढ की पहली पारी में तीन विकेट आउट हो गए थे। बुधवार को झुंझुनूं के कप्तान श्रद्धानंद अखिल लांबा ने 4-4 विकेट लेकर चित्तौडगढ की पहली पारी को 140 रन पर समेट दिया। पहली पारी में झुंझुनूं ने 63 रन बढत हासिल की। 40 ओवर की दूसरी पारी में झुंझुनूं ने अब्दुल मुफीद के 92, कप्तान श्रद्धानंद के 43 कमलेश के 19 रनों की मदद से 8 विकेट पर 185 रन बनाए। चित्तौडगढ जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य लेकर दूसरी पारी में 190 रन पर ढेर हो गई। झुंझुनूं प्रतियोगिता में 13 अंक हासिल कर प्लेट ग्रुप डी में विजेता रहा। जिला क्रिकेट संघ सचिव राजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर में चारों ग्रुपों में विजेता टीम के मुकाबले होंगे। 19 20 सितंबर को झुंझुनूं का मुकाबला प्लेट ग्रुप बी में विजेता टोंक के साथ होगा।

खो-खोमें राज्य स्तर पर चयन

मंडावा| आदर्शविद्या मंदिर सीसै स्कूल की छह छात्राओं पांच छात्रों का 19 वर्षीय खो- खो राज्यस्तरीय टीम में चयन हुआ है। निदेशक सुरेशचंद्र तेतरवाल ने बताया कि विद्यालय की छात्रा सरिता कुलहरि, अंकिता, सोनू, संगीता, निकिता नितिशा तथा छात्र धमेंद्र, हीरालाल, विष्णु, महेंद्र अमित का राज्यस्तरीय टीम में चयन हुआ है। सात दिवसीय प्रशिक्षण के बाद उक्त खिलाड़ी गुरुवार को सुबह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए रवाना होंगे। छात्र वर्ग की राज्यस्तरीय खो- खो प्रतियोगिता दूदू (जयपुर) छात्रा वर्ग की केकड़ी (अजमेर) में 19 से 24 सितंबर तक खेली जाएगी।