छात्राओं को दिए प्रशस्ति पत्र
मंडावा| राजकीयनानी बाई बालिका उमावि में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि जिला परियोजना समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान झुंझुनूं की विनोद जानू थी। अध्यक्षता समाजसेवी बजरंग बालान ने की। ट्रेनर गीता जानू ने कक्षा नौ से 12 वीं तक की 110 छात्राओं को आत्मरक्षा के विशेष गुर सिखाए।
शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सुशिला महला, राजश्री तेतरवाल, राधा शर्मा आदि उपस्थित थीं।