पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के साथ शिक्षकों की भी क्लास

बच्चों के साथ शिक्षकों की भी क्लास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़ | जयसिंहवासके रामावि में प्रगति प्रसार अधिकारी अमीलाल ने जांच की। इस दौरान आठवीं के बच्चे गणित अंग्रेजी के सवालों के जवाब नहीं दे पाए। स्कूल परिसर में एक पुराना भवन बना हुआ है, जिसका स्कूल रिकार्ड में उल्लेख नही है।
इधर, एबीईईओ रिशाल सिंह ने राउप्रावि ढंढार में जांच की। गणित अंग्रेजी में बच्चों का स्तर कमजोर मिला। एबीईईओ महेशचंद्र शर्मा ने राउप्रावि सूर्यनगर में जांच की।
आरपी बिहारीलाल ने राप्रावि सालम का बास में जांच की। यहां कक्षा तीन, चार पांच के बच्चे अंग्रेजी में कमजोर मिले। आरपी सुमेरसिंह काजला ने राबाउप्रावि बलौदा में जांच की। यहां छात्राएं हिंदी गणित में कमजोर पाई गए। आरपी सज्जनपाल ने राप्रावि मोती की ढाणी में जांच पड़ताल की। यहां नौ में से मात्र चार बच्चे मिले। इनका शैक्षिक स्तर कमजोर था। आरपी संजय सिंह ने राप्रावि हुक्मा की ढाणी सुरेशकुमार ने राउप्रावि तोलासेही में जांच की।