- Hindi News
- कैरियर सलेक्शन में सही मार्गदर्शन जरूरी : ढाका
कैरियर सलेक्शन में सही मार्गदर्शन जरूरी : ढाका
मंडावा . श्री डेडराज ढाढणिया राजकीय उमावि में मंगलवार को हिंदी भाषा एवं प्रवासी भारतीय के योगदान पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीगड़ा मूल के लंदन प्रवासी भामाशाह सरजीत ढाका ने कहा कि हमें अपनी मातृ भाषा कभी नहीं भूलनी चाहिए। अपने गांव, शहर के विकास में पूरा योगदान देना होगा, तभी हमारी संस्कृति की पहचान बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि कैरियर सलेक्शन में सही मार्गदर्शन काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्कूल कार्यालय के लिए एक कम्प्यूटर सेट देने की घोषणा की।अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य सज्जाद हुसैन ने समाज को नई दिशा देने के लिए शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मोहनलाल, डॉ. सीमा सूरा, राजबाला, नरेंद्र कुमार, सुमन, सूरजभान, विष्णुकांत शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन विक्रमसिंह ने किया।
मंडावा. कार्यक्रममें मंचस्थ भामाशाह अन्य अतिथि।