पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध प्रतियोगिता में पंकज ने बाजी मारी

निबंध प्रतियोगिता में पंकज ने बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा| मंडावाकॉलेज में सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद केरोड़िया ने बताया कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान विषय निबंध प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय के छात्र पंकज सोनी ने प्रथम दीपाली गाडोदिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बीए द्वितीय ने बीकॉम तृतीय को पराजित किया। मैन ऑफ दी सीरिज अनिकेत बुगालिया रहे। टेबल टेनिस फाइनल मैच में प्रियांश नाटानी ने शंकर मिश्रा को हराया। इस अवसर पर प्रो. सुनीता गंगावत, कृष्णलाल, आशिष कुमार, अनूप चौहान आदि उपस्थित थे।