बगड़। अभिनव प्रगति समिति सर्राफ जन सेवा फाउंडेशन ने रविवार को अभिनव महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में चर्म, एलर्जी रति रोग चिकित्सा शिविर लगाया। एमएएस अस्पताल के डा. विवेक रूंगटा ने रोगियों की जांच कर दवा दी।
शिविर का उद्घाटन दादूद्वारा के महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनदास ने किया। अध्यक्षता डा. नत्थूसिंह शेखावत ने की। फाउंडेशन के चेयरमैन लक्ष्मीनिवास रूंगटा, ट्रस्टी संजय पी रूंगटा, समिति कोषाध्यक्ष राजेंद्र रूंगटा, महासचिव राधेश्याम बुंदेला चावो वीरो शिक्षा सदन ट्रस्ट सचिव नारायण रूंगटा ने स्वागत किया। मुंबई प्रवासी इंडियन ओवरसीज बैंक के डायरेक्टर संजय पी रूंगटा का भी स्वागत किया गया।
मंडावा| श्री महाजन पंचायत एवं सेठ आनंदराम जैपुरिया हॉस्पिटल नवलगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगाया गया। नगरपालिका चौक स्थित श्री महाजन पंचायत भवन में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू गजराज, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्रसिंह नरूका फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. स्वाति नरूका ने मरीजों की जांच कर दवा दी।
आखों के ऑपरेशन के लिए 10 लोगों का चयन किया गया। आयोजक मधुसूदन खेमानी, अंजनी पुरोहित, प्रदीप नाटानी, नीलेश देवड़ा ने सेवाएं दी।