मंडावा. एकमाह पहले बनाई गई सीसी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के नीचे से अभी भी पानी का बहाव जारी है। संभावित हादसे को रोकने के लिए पालिका ने टैंकर खड़ा कर बंद कर दिया। इससे वाहन चालक खासे परेशान हो रहे हैं। वार्ड 20 में रामगढ़ रोड सड़क का मिलान किया गया था। सड़क क्षतिग्रस्त होकर खोखली हो गई।