- Hindi News
- अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया
अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया
मंडावारोड स्थित डूंडलोद पब्लिक स्कूल में ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, भाषण, क्विज आदि में छात्रों ने भाग लिया। प्राचार्य सतबीर सिंह ने कहा कि ओजोन ही हमें सूरज की हानिकारक पैराबैंगनी किरणों से बचाती है।
चिड़ावा | राजकीय माध्यमिक विद्यालय मालियों की बगीची में शिक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम के अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी रामावतार यादव, समाजसेवी सांवरमल जोशी, पूर्व प्रधानाध्यापक देवीदत्त शर्मा, वन संरक्षक कुलदीप कुमार, अंशु एवं कमलेश ने छात्र-छात्राओं को ओजोन परत के संरक्षण में पौधरोपण के महत्व से अवगत करवाया। पौधरोपण कर उनका संरक्षण करने का संकल्प भी करवाया। डालमिया विद्या मंदिर स्कूल में प्राचार्य दिलीप शर्मा एवं एनसीसी प्रभारी किशोर कुमार की अगुवाई में कैडेट्स ने पौधरोपण किया। समन्वयक दीपांजलि शाह, अनिता श्रीवास्तव, अनिल जांगिड़ एवं आलोक वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
मुकुंदगढ़|अंतरराष्ट्रीयओजोन परत संरक्षण दिवस पर मंगलवार को सीटी माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य दीनदयाल स्वामी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रवीण मीणा, वासुदेव आदि अतिथियों ने भैया-बहिनों को ओजोन परत का महत्व बताया तथा संरक्षण की शपथ दिलाई। समारोह में चेतन शर्मा, रामकुमार आदि मौजूद थे।